{"_id":"5cc9ae26bdec220791790893","slug":"81556721190-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरूली में आठ कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गरूली में आठ कमरों का ढाई मंजिला मकान जलकर राख
विज्ञापन
घर में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार/गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत शिल्ही के गांव गरूली में देर रात आग लगने से एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया है। ढाई मंजिला मकान में आठ कमरे थे। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग से करीब 15 लाख के नुकसान का आकलन किया गया है। गरूली गांव में मंगलवार रात करीब 12 बजे भड़की आग से अफरातफरी मच गई।
हालांकि ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किए। लेकिन आग की तेज लपटों के आगे किसी की भी नहीं चली और देखते-देखते ही पूरा मकान राख के ढेर में तबदील हो गया। काष्ठकुणी शैली के इस भव्य मकान में लगी आग की लपटों ने साथ बने रसोइघर को अपनी चपेट में ले लिया और वह भी राख हो गया। शिल्ही पंचायत के उप प्रधान मोहर सिंह ने बताया कि आग से मकान में मवेशियों के सिवा कुछ भी नहीं बचा सके। बताया कि मकान में प्यारे राम पुत्र माडू राम का परिवार रहता था। मकान में मंगलवार देर रात करीब 12 बजे आग लगी, जिसे प्यारे राम ने देखा। उन्होंने सबसे पहले सोए परिवार को जगाया और पशुओं का बाहर निकाला गया। अपने घर को जलता देखे परिवार के लोगों ने चीख पुकार कर दी। यह सुनकर पूरा गांव अंधेरे में मदद के लिए घटनास्थल की ओर दौड़ा।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के लिए पूरी कोशिश की। लेकिन लकड़ी का मकान पल भर में जल गया। मकान सड़क से करीब पांच से छह किलोमीटर दूर होने से अग्निशमन विभाग मौके पर नहीं पहुंच सका। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बंजार पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने घटना का जायजा लिया। उधर, तहसीलदार बंजार विपिन शर्मा ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम ने आग से हुए नुकसान का आकलन किया गया। आग से करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप 10 हजार की राशि दी गई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।