{"_id":"5c7152eabdec226bbc6577da","slug":"81550930666-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखा, शेड में रखी लकड़ी राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखा, शेड में रखी लकड़ी राख
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। नगर पंचायत बंजार केे शेगलू बाजार में शुक्रवार रात आग के चार मामले पेश आए। हालांकि इसमें किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बंजार के शेगलू बाजार व साथ सटे वार्ड पांच के पास किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से आग लगाने के कारण एक खोखा, शेड में रखी पुराने मकान की लकड़ी जल कर राख हो गई है।ं एक मकान के मीटर में आग लगने से मीटर जल गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 6 में एसबीआई एटीएम के पास रखी गई लकड़ी और सामान में आग लग गई। आग की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया। चारों जगह लगी आग में लोगों की सतर्कता से कोई बड़ा हादसा नहीं है। लोगों की शिकायत पर बंजार पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।