फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मकान जलकर राख, 25 लाख का नुकसान

मकान जलकर राख, 25 लाख का नुकसान

Sat, 09 Dec 2017 09:27 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
मकान जलकर राख, 25 लाख का नुकसान
fire - फोटो : amarujala
मनाली (कुल्लू)। कुल्लू-मनाली के मध्य में स्थित डोभी के समीप फोजल फराड़ी गांव में शनिवार दोपहर एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में करीब 25 लाख रुपये नुकसान आंका गया है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कुल्लू और मनाली से अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार प्रेमी पुत्र रेवतू राम के मकान में शनिवार दोपहर को एकाएक आग लग गई। मकान में दो परिवार रहते थे। आग लगने की सूचना मिलने ही ग्रामीण मदद के लिए दौड़े, लेकिन काष्ठकुणी शैली में बना मकान ने एकदम आग पकड़ ली। कुछ ही समय में आग की लपटों ने भयंकर रूप धारण कर लिया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया लेकिन तब तक घर जलकर राख हो चुका था। भयंकर आग के बीच परिवार सदस्य मकान से कुछ भी सामान निकालने में सफल नहीं रहे और आंखों के सामने घर में रखा सामान भी जल गया। कुल्लू व मनाली से पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। टीम ने प्रभावितों को नियमानुसार राहत सामग्री समेत राशि वितरित की। इधर, अग्निशमन अधिकारी मनाली कमलस्वरूप शर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम को रवाना कर दी गई थी। मनाली व कुल्लू से टीमें मौके पर पहुंची थी। जिन्होंने आग पर पूरी तरह काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed