फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दो हादसों में एक की मौत, चार घायल

दो हादसों में एक की मौत, चार घायल

Wed, 06 Mar 2019 08:38 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Wed, 06 Mar 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
दो हादसों में एक की मौत, चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर रायसन में कैच फैक्टरी के पास एक जीप और बाइक की टक्कर से एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रायसन के पास एक जीप और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जीप और बाइक में टक्कर में इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन (22) पुत्र करतार चंद, जटेड़ बिहाल निवासी पतलीकूहल के रूप में हुई है। दूसरा युवक अखिल (20) जटेड़ बिहाल निवासी पतलीकूहल गंभीर घायल हो गया। उसे स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। उधर कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे के बीच बंदरोल में बुधवार सुबह एक बस और कार के बीच टक्कर हो गई। मनाली की तरफ जा रही एक बस पीबी 11 सीपी 6097 के साथ टक्करा गई, जिसमें तीन लोगों को चोटें आई। घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने दो मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले की पुष्टि एएसपी राजकुमार चंदेल ने की। उधर, जिला मुख्यालय के साथ लगते पिरड़ी में एक निजी बस गाड़ी का बचाव करते हादसे से बाल-बाल बची। बस का टायर सड़क से बाहर चला गया। इससे बस में बैठे दर्जनों यात्री बाल-बाल बच गए। उधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों में समझौता हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed