{"_id":"5b9eaace867a557ffc6bf01a","slug":"51537125070-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबारा निकाह के नाम पर छोटे भाई से कराया हलाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुबारा निकाह के नाम पर छोटे भाई से कराया हलाला
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वार। प्रेम प्रसंग के चलते बिना दहेज के शादी करना एक युवती को भारी पड़ गया। नाराज ससुराली विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। बहू को अकेला पाकर पहले ससुर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में परिवार वालों ने पति से तीन तलाक दिला दिया। तलाक के बाद इद्दत के दौरान चचेरे देवर के घर गई तो उसने भी दुष्कर्म कर डाला। पति को बताने पर उसने उससे दोबारा निकाह करने की बात कह कर अपने छोटे भाई से हलाला करने के नाम पर दुष्कर्म करा दिया। निकाह की बात कहने पर ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने पति, ससुर ,सास ,देवर, चचेरे देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसने प्रेम प्रसंग के चलते नगर में ढाई वर्ष पूर्व बिना दहेज के निकाह किया था। परिजनों की नाराजगी की वजह से दोनों कुछ समय रामपुर में भी रहे। बाद में उसका पति उसे अपने घर ले आया,महिला का आरोप है कि दहेज न मिलने से ससुराल वाले उसे आए दिन ताने दिया करते थे। एक दिन घर में वह अकेली थी जिसका फायदा उठाकर उसके ससुर ने तमंचे के बल पर उससे दुष्कर्म किया। ससुुर ने किसी से भी न बताने की धमकी दे डाली,आरोप है कि बाद में ससुर उससे आए दिन दुष्कर्म करने लगा। उसने यह जानकारी अपने पति और सास को दी जिस पर सभी ने एक राय होकर 14 मई को पति से उसे तीन तलाक दिलवा दिया। तलाक देने के बाद इद्दत करने के लिए ससुर का भतीजा उसे अपने घर ले गया। आरोप है कि 22 मई को उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला रोती पीटती अपने पति के घर पहुंची और उसे अपने साथ हुए दुष्कर्म से अवगत कराया। तव शहनवाज ने उससे दोबारा निकाह करने के लिए अपने छोटे भाई से पहले हलाला कराने की बात की जिसे उसने मना कर दिया। महिला का आरोप है कि 25 जून की रात्रि पति और सास ने जबरन देवर के कमरे में धक्का देकर कमरा बाहर से बंद कर दिया। देवर ने हलाला करने के नाम पर उसके दुष्कर्म किया। हलाला के काफी दिनों बाद तक पति ने उससे निकाह नहीं किया। उससे टालमटोल करता रहा। निकाह के लिए ज्यादा जोर देने पर उक्त लोगों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला ने उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई को पुलिस को तहरीर दी जिस के आधार पर पुलिस ने पति, ससुर ,सास ,देवर ,चचेरे देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है । कोतवाल राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।