फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   घरटगाड़ में खाई में लुढ़क गई कार, चालक की मौत

घरटगाड़ में खाई में लुढ़क गई कार, चालक की मौत

Mon, 26 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
घरटगाड़ में खाई में लुढ़क गई कार, चालक की मौत
कुल्लू/गुशैणी।
विज्ञापन

उपमंडल बंजार के घरटगाड़ में रविवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पलाहच-घरटगाड़ सड़क पर देवता बांगा के मंदिर के पास रविवार रात करीब 9:45 बजे एक कार (एचपी 01-के-5026) अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 300 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक की पहचान सतीश कुमार (32) पुत्र टेक सिंह निवासी कनौण, कुल्लू के रूप में हुई है। हादसा इतना भयानक था कि चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया और उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कार में चालक अकेला ही सवार था। मामले की पुष्टि एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने की। कहा कि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed