{"_id":"595fbaa04f1c1b2c478b4649","slug":"51499445920-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसोल से मुंबई की नाबालिग लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कसोल से मुंबई की नाबालिग लापता
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। धार्मिक नगरी मणिकर्ण घाटी के कसोल से एक नाबालिग लापता हो गई है। इसकी सूचना लड़की के पिता ने मुंबई से फोन पर कुल्लू पुलिस अधीक्षक पद्म चंद को दी। इसके बाद मणिकर्ण पुलिस ने शुक्रवार को पूरी मणिकर्ण घाटी को छान मारा है लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि शुक्रवार सुबह करीब सवा नौ बजे नाबालिग को कसोल के भोज नामक रेस्तरां में देखा गया।
नाबालिग के पिता ने पुलिस को युवती का मोबाइल नंबर भी दिया है जिस पर मणिकर्ण चौकी के प्रभारी दया राम ने दिनभर कई फोन किए। एक बार युवती से बात भी हुई लेकिन इसके बाद उन्होंने पुलिस का फोन नहीं उठाया। ऐसे में पुलिस ने युवती को मैसेज के माध्यम से भी अवगत करवाया कि लेकिन को पता नहीं चल सका है। पुलिस ने अब नाबालिग के मोबाइल डिटेल भी मांगी है। नाबालिग के पिता ने एसपी कुल्लू को फोन पर बताया कि उनकी बेटी मणिकर्ण घाटी में है और वह परिवार से पूछे बिना ही घर से निकली है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू पद्म चंद ने कहा कि नाबालिग अपनी कुछ सहेलियों के साथ मणिकर्ण घूमने आई है और इसकी सूचना उसके घर वालों को नहीं है। पुलिस तलाश कर रही है। वहीं मणिकर्ण चौकी के प्रभारी एएसआई दया राम ने कहा कि उन्होंने नाबालिग का फोटो दिखा कर टैक्सी यूनियन, होटल व रेस्तरां संचालकों को नाबालिग की सूचना मिलने इसकी सूचना उन्हें देने को कहा है।