फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   देहुरी में चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति

चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति

Mon, 04 Feb 2019 10:54 AM IST
Arvind Thakur अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:54 AM IST
विज्ञापन
देहुरी में चरस के साथ पकड़ा व्यक्ति

अमर उजाला ब्यूरो।

विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। पुलिस थाना बंजार के तहत पुलिस ने देहुरी में 610 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति को धर दबोचा है। पिछले चार दिनों के अंतराल में बुजार पुलिस ने चरस की दूसरी बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस की टीम शनिवार को तीर्थन घाटी की ओर गश्त पर निकली थी। इस दौरान देहुरी गांव के पास सामने से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने जब शक के आधार पर इसकी तलाशी ली तो उसके पास से 610 ग्राम चरस मिली। आरोपी की पहचान इंद्र (48) निवासी गांव पेखड़ी, डाकघर गुशैणी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


गौर रहे कि तीन दिन पहले बंजार पुलिस ने खुंदन पुल के पास घुमारवीं के दो युवकों से 764 ग्राम चरस बरामद की थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया था। उधर, थाना प्रभारी बंजार सीआर चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पेखड़ी के एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed