{"_id":"5a57914b4f1c1b46198b4689","slug":"41515688267-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में पार्किंग में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली में पार्किंग में मिला युवक का शव
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में चंद्रताल होटल के समीप पार्किंग में पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पार्किंग में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह पुलिस को किसी ने सूचना दी कि पार्किंग में एक युवक मृत पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस थाना से टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। युवक की पहचान लोत राम पुत्र खेख राम उम्र 36 वर्ष मनाली गांव के रूप में हुई है।
उधर, डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने कहा कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है। कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।