फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ब्यास नदी में मिला व्यक्ति का शव

ब्यास नदी में मिला व्यक्ति का शव

Tue, 15 Jan 2019 07:30 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
ब्यास नदी में मिला व्यक्ति का शव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी के तलोगी के पास ब्यास नदी में एक शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे के बाद पुलिस को सूचना मिली कि ब्यास नदी में एक व्यक्ति का शव है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर रवाना हुई। शव फंसा होने के चलते अग्निशमन विभाग की सहायता ली गई। अग्निशमन विभाग के कर्मियों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया। शव को शिनाख्त के लिए रखा गया है। हालांकि देखने और वेशभूषा से लग रहा है कि यह व्यक्ति स्थानीय है। शव को नदी से जब निकाला गया तो उसके हाथ में घड़ी भी है। कपड़े भी सही थे। व्यक्ति की उम्र लगभग 50 वर्ष से अधिक हो सकती है। अंदेशा जताया जा रह है कि व्यक्ति ने नदी में छंलाग लगाई हो। हालांकि पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। बरहाल शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। एएसपी कुल्लू राजकुमार चंदेल ने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शव की पहचान होने के बाद इसे परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed