फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ढाई मंजिला मकान स्वाह, 25 लाख रुपये नुकसान

ढाई मंजिला मकान स्वाह, 25 लाख रुपये नुकसान

Mon, 11 Dec 2017 10:04 PM IST
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
ढाई मंजिला मकान स्वाह, 25 लाख रुपये नुकसान
fire - फोटो : amarujala
मनाली/पतलीकूहल। फोजल घाटी से सटे नेरी गांव में सोमवार दिनदिहाडे़ पौने बारह बजे एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। काष्ठकुणी शैली में निर्मित 12 कमरों के इस मकान में करीब डेढ़ लाख रुपये भी जल गए। बताया जा रहा है कि आग में कुल 25 लाख की संपत्ति राख हुई है। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

मनाली के दमकल अधिकारी केवल राम ने बताया कि उन्हें पौने बारह बजे फोन पर सूचना मिली कि फोजल घाटी के नेरी में एक मकान में आग भड़की है। इसके बाद वे तुंरत अपनी टीम के साथ फायर टेंडर लेकर घटनास्थल की ओर रवाना हुए, लेकिन तक मकान काफी जल चुका था। ग्रामीणों ने भी आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास किए, लेकिन बेकाबू आगे के आगे कुछ नहीं कर पाए। घटना में तेज राम के परिवार के कपड़े, बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण और डेढ़ लाख कैश भी जल गए। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना में करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति खाक हो गई है। लोगों के अनुसार मकान में लगी देवदार की लकड़ी ने आग में घी का कार्य किया। हालांकि मकान से उठता देख सारे गांव में अफरातफरी मच गई। लोग बाल्टी और स्प्रे पंपों के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे लेकिन आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। हालांकि दमकल विभाग को समय रहते फोन कर दिया गया था लेकिन घटनास्थल से कुल्लू-मनाली दोनों फायर स्टेशनों का करीब 25-25 किलोमीटर दूर स्थित होने के चलते तुरंत कार्रवाई नहीं हो सकी। वहीं, प्रशासन राहत राशि के लिए घटनास्थल की ओर रवाना हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed