फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   अपंजीकृत चिकित्सक के इंजेक्शन से युवक की हालत बिगड़ी

अपंजीकृत चिकित्सक के इंजेक्शन से युवक की हालत बिगड़ी

Sat, 07 Jul 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
अपंजीकृत चिकित्सक के इंजेक्शन से युवक की हालत बिगड़ी
स्वार (रामपुर)। अपंजीकृत चिकित्सक के इंजेक्शन से युवक की हालत बिगड़ गई। युवक की हालत बिगड़ने पर अपंजीकृत चिकित्सक युवक को अपनी क्लीनिक के बाहर बेंच पर लेटाकर खिसक गया। सूचना पर पहुंचे परिजन युवक को इलाज के लिए बाजपुर ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हालांकि इस मामले में अभी कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह दस बजे तहसील क्षेत्र के गांव मीरापुर मीरगंज निवासी एक युवक गांव के ही एक अपंजीकृत चिकित्सक के क्लीनिक पर बुखार की दवाई लेने गया था । परिजनों का आरोप है कि अपंजीकृत चिकित्सक ने युवक को पहले कुछ गोलियां खाने को दीं और उसे इंजेक्शन भी लगाया। इंजेक्शन लगाते ही युवक की हालत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। युवक को बेहोश देखकर चिकित्सक घबरा गया और दुकान पर काम कर रहे लड़कों के साथ मिलकर युवक को बाहर रखी बेंच पर लेटा कर क्लीनिक बंद कर खिसक गया। अन्य मरीजों ने बेहोश पड़े युवक के परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंच गए और बंद पड़े क्लीनिक के बाहर हंगामा कर बेहोशी की हालत में पड़े युवक को इलाज के लिए बाजपुर ले गए। परिजनों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी इंदुकांत वर्मा ने बताया कि इस मामले में कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ शीघ्र ही टीम बनाकर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed