फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कोटाधार में जीप से देवदार के 21 स्लीपर पकड़े

कोटाधार में जीप से देवदार के 21 स्लीपर पकड़े

Tue, 25 Dec 2018 10:19 PM IST
pooja awasthi pooja awasthi
Updated Tue, 25 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
कोटाधार में जीप से देवदार के 21 स्लीपर पकड़े
कुल्लू। वन काटुओं के खिलाफ वन विभाग ने शिकंजा कस दिया है। वन विभाग की टीम ने कोटाधार से देवदार के स्लीपरों से भरी एक जीप को पकड़ा है। इसमें 21 स्लीपरों सहित जीप को जब्त कर लिया गया है। मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर किया गया जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब हुआ। पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वन विभाग की इस दबिश के बाद वन काटुओं मेें हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी बलदेव शर्मा की अगुवाई में सोमवार रात को वन विभाग की टीम ने कोटाधार में नाका लगाया हुआ था। रात करीब 11:30 एक जीप एचपी 49ए 0681 को तलाशी के लिए रोका गया। वन विभाग की टीम को मौके पर देखकर आरोपी घबरा गए। इससे पहले वे भागने में कामयाब हो जाते। टीम ने दो आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी गौरव और संगत राम लराकेलो के बताए जा रहे हैं। तीसरा आरोपी फतेह चंद फरार है। टीम में बीओ काइस देवेंद्र भंडारी, वन रक्षक तारा चंद, दीवांशु, प्रेम, आरओ नग्गर दीप शर्मा, गुरमीत, विवेक और विकास शामिल रहे।
विज्ञापन

आरओ कुल्लू बलदेव शर्मा ने कहा कि वन विभाग की टीम ने दबिश कर कोटाधार में जीप से 21 देवदार के नग बरामद किए हैं। पकड़ी गई लकड़ी की कुल कीमत बाजार में एक लाख सात हजार रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी है। दो आरोपी पुलिस हिरासत में हैं जबकि फरार तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। वन तस्करी करने वालों के खिलाफ वन विभाग सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed