{"_id":"5b2670704f1c1b214d8b6d3c","slug":"191529245808-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वशिष्ठ में संदिग्ध हालत में मिला बाबा का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वशिष्ठ में संदिग्ध हालत में मिला बाबा का शव
Updated Sun, 17 Jun 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। ऊझी घाटी के धार्मिक स्थल वशिष्ठ गांव के साथ लगते नाले में बनी कुटिया में बाबा का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रविवार को वशिष्ठ गांव के लोग जब बाबा को देखने कुटिया पहुंचे तो वह मृत पाए गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस ले शव को कब्जे में लिया। इस दौरान पुलिस ने मौके की वीडियो ग्राफी और फोटोग्राफी भी की।
डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि बाबा कुछ समय से गांव वशिष्ठ के साथ नाले में बनी कुटिया में रह रहा था। बाबा का नाम सीताराम बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शव को मनाली अस्पताल रखा गया है और सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बाबा की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही हो पाएगा।
विज्ञापन