फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   दो वाहनों में टक्कर से दो लोग घायल

दो वाहनों में टक्कर से दो लोग घायल

Fri, 13 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
दो वाहनों में टक्कर से दो लोग घायल
मौहल (कुल्लू)। भुट्टी कॉलोनी के औद्योगिक क्षेत्र चौक के पास वीरवार रात को एक गाड़ी ने सड़क किनारे पार्क की एक अन्य गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी है। हादसे में दोनों गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है। भुंतर पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार रात करीब 11 बजे कुल्लू से मणिकर्ण की ओर जा रही एक जिप्सी भुट्टी कालोनी चौक के पास एक बोलेरो से जा टकराई। जिसमें जिप्सी सवार ऊझी घाटी के अरंछडी निवासी प्रेम राज तथा जरी निवासी गंभीर सिंह को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed