{"_id":"59664e4b4f1c1b1a1d8b4985","slug":"191499876939-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारला भुंतर में मकान जलकर राख, साढ़े सात लाख नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पारला भुंतर में मकान जलकर राख, साढ़े सात लाख नुकसान
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंतर (कुल्लू)। भुंतर के अंतर्गत आने वाले पारला भुंतर में बुधवार सुबह एक ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में मकान का धरातल सुरक्षित है। आग से करीब 7.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं 5 लाख की संपत्ति को बचाया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
अग्निशमन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नगवाईं निवासी पवन कुमार, प्रदीप कुमार, धर्मेंद्र का पारला भुंतर में यह ढाई मंजिला मकान था, लेकिन स्वयं यह नगवाईं में रहते हैं। मकान को किराए पर एक महिला चित्रलेखा पत्नी सुदर्शन को दिया गया था। सुबह करीब 11:30 बजे तक मकान में अचानक आग लग गई। जिस समय घर में आग लगी इस दौरान घर में कोई नहीं था। देखते ही देखते आग की चपेट में घर की ऊपरी मंजिल आ गई। आग की सूचना पाकर लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक मकान की ऊपरी मंजिल जलकर राख हो गई। जबकि धरातल तल जलने से बच गया।
इधर, जिला अग्रिशमन अधिकारी दुर्गादास ठाकुर ने कहा कि पारला भुंतर में आग लगने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घटना में मकान के धरातल तल को जलने से बचाया गया है। आग किन कारणों से लगी इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।