फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   मनाली माल रोड पर हरियाणा के तीन पर्यटकों पर जानलेवा हमला

मनाली माल रोड पर हरियाणा के तीन पर्यटकों पर जानलेवा हमला

Thu, 07 Jun 2018 07:35 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
मनाली माल रोड पर हरियाणा के तीन पर्यटकों पर जानलेवा हमला
मनाली माल रोड पर हरियाणा के
विज्ञापन

तीन पर्यटकों पर जानलेवा हमला
लोहे के पाने से किया हमला, दो गंभीर घायल पीजीआई रेफर
आरोपियों की तलाश में जारी, वीडियो फुटेज खंगाल रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के माल रोड के समीप गत मंगलवार रात्रि को कुछ अज्ञात लोगों ने हरियाणा के चार पर्यटकों पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में लोहे के पाने का इस्तेमाल किया गया। जिससे सैलानी गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात लगभग साढ़े 12 बजे मनाली माल रोड पर सैलानी घूम रहे थे। इसी बीच हरियाणा से मनाली की वादियों में घूमने पहुंचे चार युवाओं की स्थानीय लड़कों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। एकाएक ही कहासुनी हाथापाई में तबदील हो गई और गुस्से में युवाओं ने पाने से पर्यटकों पर हमला बोल दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गए। गहरी चोटें लगने से एक युवक बेहोश हो गया। घायल विकास 18 पुत्र संत कुमार जिंद हरियाणा को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वह घटना के बाद से अचेत अवस्था में है। अन्य घायलों की पहचान अजय कुमार पुत्र नसीब सिंह कैथल, पंकज कुमार पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी जिंद के रूप में हुई है। अजय को भी गंभीर चोटें आई हैं। जिसे भी पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। चौथा साथी जगदीप निवासी कैथल सुरक्षित बताया जा रहा है। मामले अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। कोई गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मनाली में आईपीसी की धारा 341, 323, 307, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है। मारपीट को लेकर वीडियो फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। वहीं एसपी के अनुसार मामले में दो युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक युवक फरार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed