फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की हालत बिगड़ी, हंगामा

झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की हालत बिगड़ी, हंगामा

Sun, 01 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन से महिला की हालत बिगड़ी, हंगामा
इलाज में लापरवाही से महिला की हालत बिगड़ी, हंगामा
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)। अपंजीकृत चिकित्सक के कथित रूप से गलत इजेक्शन लगाने पर महिला की हालत और बिगड़ गई। इससे घबराए परिजनों ने आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक की क्लीनिक पर हंगामा कर दिया। बात बढ़ते देख आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक मौके से भाग गया। परिजनों ने बाद में गंभीर महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

उत्तराखंड के बाजपुर बरहैनी निवासी धर्मपाल अपनी पत्नी शांति के साथ तहसील क्षेत्र के गांव अली नगर जागीर अपनी ससुराल में आए हुए थे। शुक्रवार रात पत्नी शांति को बुखार और खांसी की शिकायत हुई। इसके बाद परिजन बीमार महिला को लेकर स्वार बिलासपुर मार्ग पर स्लाटर हाउस के पास चिकित्सक की क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि अपंजीकृत चिकित्सक ने महिला को कथित रूप से एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद महिला को बेचैनी महसूस हुई और वह फर्श पर गिर गई। कुछ ही देर में शांति के मुंह से झाग निकलने लगा। इसे देख परिजन सहित अपंजीकृत चिकित्सक घबरा गए। इसके बाद आरोपी चिकित्सक परिजनों से बीमार महिला को किसी दूसरे चिकित्सक के पास ले जाने को कहा। इससे नाराज परिजनों ने क्लीनिक पर हंगामा करना शुरू कर दिया। बात बिगड़ती देख आरोपी चिकित्सक मौके से खिसक लिया। बाद में परिजन महिला को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला का उपचार कर बमुश्किल उसकी खराब हालत पर काबू पाया । प्रभारी चिकिसाधिकारी इंदुकांत वर्मा ने बताया कि परिजन महिला को गंभीर हालत में लाये थे। उपचार के बाद महिला की हालत में सुधार है। यदि परिजन शिकायत करते है तो आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed