फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   गड़सा में पांच दुकानें राख, टापू में जिंदा जली गाय

गड़सा में पांच दुकानें राख, टापू में जिंदा जली गाय

Fri, 20 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
गड़सा में पांच दुकानें राख, टापू में जिंदा जली गाय
कुल्लू/भुंतर/खराहल। जिला में दिवाली की रात को आग की अलग-अलग पांच घटनाओं में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग से गड़सा बस स्टैंड में पांच दुकानें जलकर राख हो गई। वहीं टापू में गौशाला में लगी आग में एक गाय भी जिंदा जलकर मर गई और दूसरी झुलस गई। खराहल घाटी के गांव थरमाण, किंजा और तलोगी में घास के पांच कोठे भी जले हैं। आग की इन घटनाओं में पांच लाख का नुकसान हुआ है। वहीं करीब एक करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। आग लगने की वजह हवाई रॉकेट और पटाखे बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अग्रिमशन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार 11:30 बजे खराहल घाटी के किंजा गांव में घास के दो कोठों में आग लग गई। मौके पर पहुंचकर साथ लगते मकान को आग से बचाया गया। शाम करीब 8:15 बजे तलोगी गांव में दो घास के कोठे जले। यहां पर साथ लगते मकान को आग से बचाया गया। इसके बाद रात करीब 9 बजे रामशिला के साथ लगते जंगल में आग भड़की। जिसमें चीड़ की पत्तियों सहित कई पेड़ झुलसे।
विज्ञापन

वहीं जिला मुख्यालय के दूसरी तरफ टापू में देर रात एक गौशाला में आग लग गई। गौशाला में एक गाय जिंदा जल गई और दूसरी भी आग से झुलस गई। आग से करीब 90 हजार का नुकसान हुआ। इधर दीवाली को देर रात गड़सा के बस स्टैंड में संत राम की पांच दुकानें भी जलकर राख हो गईं। पांच दुकानों में चार किराए पर थी। आग की इस घटना में 3.30 लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध अग्रिशमन अधिकारी कुल्लू दुर्गा दास ठाकुर ने कहा कि दीवाली के दौरान 24 घंटों में आग की अलग-अलग घटनाओं में लाखों का नुकसान हुआ है। जबकि करीब एक करोड़ की संपत्ति को जलने से बचाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अपने घरों से कुछ दूरी पर ही घास का भंडारण करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed