फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   खीरगंगा में ट्रैकिंग करते गिरने से पर्यटक की मौत

खीरगंगा में ट्रैकिंग करते गिरने से पर्यटक की मौत

Mon, 22 Apr 2019 09:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
खीरगंगा में ट्रैकिंग करते गिरने से पर्यटक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। पार्वती घाटी में एक ट्रैकर की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई है। ट्रैकर अपनी पत्नी के साथ ट्रैकिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध खीरगंगा ट्रैक रूट पर निकला था। इस दौरान वापस आते हुए खीरगंगा के पास पांव फिसलने से वह पहाड़ी से नीचे खाई में गिर गया। पर्यटक के साथ रविवार देर शाम को हादसा हुआ है।

मणिकर्ण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू टीम के साथ शव को मुश्किल से गहरी खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पवन राम नामी के गिरने के बाद उसकी पत्नी प्रियंका घबरा गई। उसने अन्य पर्यटकों के साथ मिलकर अपने पति को ढूंढने की कोशिश की। लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद प्रियंका ने फोन के माध्यम से इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात दस बजे तक तलाशी अभियान चलाया। लेकिन उन्हें भी कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सोमवार सुबह पुलिस फिर स्थानीय रेस्क्यू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची। यहां पर कई घंटों की मशक्कत के बाद ट्रैकर का शव गहरी खाई में दिखाई दिया। पुलिस रेस्क्यू टीम के साथ खाई में उतरी और ट्रैकर को बाहर निकाला। मृतक की पहचान 29 वर्षीय पवन राम नामी पुत्र यशपाल राम नामी, निवासी आदर्श नगर लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वर्तमान में वह गाजियाबाद में आईटी सेक्टर में नौकरी करता था। उधर, एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने शव को कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम करवाने के बाद ट्रैकर का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। उधर, पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों को इसकी सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed