फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कोसी नदी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, ट्रक सीज

कोसी नदी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, ट्रक सीज

Sat, 21 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
कोसी नदी में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, ट्रक सीज
स्वार। राजस्व टीम ने कोसी नदी में अवैध खनन की सूचना पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान खनन के धंधेबाज टीम को देख फरार हो गए। मौके से एक अवैध खनन से भरा ट्रक बरामद किया। टीम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर ट्रक चालक सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ कोसी से अवैध खनन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन की सख्ती के बाद भी कोसी नदी से अवैध खनन किया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह राजस्व टीम कोसी नदी में अवैध खनन की निगरानी में लगी थी। इस दौरान सूचना मिली कि उपनगर मसवासी के घोसीपुरा पट्टीकला घाट पर कुछ लोग अवैध खनन कर वाहनों में भरकर ले जा रहे हैं। जब टीम घोसीपुरा पट्टीकला घाट पर पहुंची, खनन के धंधेबाज फरार हो गए। राजस्व टीम ने मौके से अवैध खनन से भरा ट्रक बरामद किया। मसवासी चौकी की पुलिस ने ट्रक सीज कर दिया है। हल्का लेखपाल सुभाष, संग्रह अमीन अमर सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर फरार हुए अज्ञात ट्रक चालक सही अन्य अज्ञात खनन धंधेबाजों के खिलाफ अवैध खनन करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहसीलदार कृष्ण गोपाल मिश्रा ने बताया कि किसी भी हालत में कोसी नदी से अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। कोसी नदी से अवैध खनन रोकने के लिए राजस्व की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed