फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   राहनीनाली में टैक्सी खाई में गिरी, दो पर्यटकों की मौत; तीन घायल

राहनीनाली में टैक्सी खाई में गिरी, दो पर्यटकों की मौत; तीन घायल

Thu, 07 Jun 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
राहनीनाली में टैक्सी खाई में गिरी, दो पर्यटकों की मौत; तीन घायल
नोयडा के लिए जरूरी
विज्ञापन


रोहतांग जा रहे पर्यटकों की गाड़ी गिरी, दो की मौत
राहनीनाला में सुबह नौ बजे हुआ हादसा, तीन लोग गंभीर घायल
घायलों में टैक्सी चालक भी शामिल, दो लोग कुल्लू रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। सैलानियों को लेकर रोहतांग जा रही टैक्सी वीरवार सुबह 9 बजे राहनीनाला के पास सड़क से ढांक में गिर गई। इस हादसे में नोएडा के दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। टैक्सी चालक और दो पर्यटक घायल हो गए। दो घायलाें को प्राथमिक उपचार के बाद क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू रेफर किया गया। एक मनाली अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नोएडा से घूमने आए चार पर्यटकों ने मनाली में एक टैक्सी (एचपी -02 के 1791) हायर की और उसमेें सवार होकर रोहतांग के लिए रवाना हो गए। राहनीनाला में एक गाड़ी को ओवरटेक करते चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार 200 मीटर दूर ढांक में जा गिरी। हादसे में राकेश कुमार (26) पुत्र धर्म सिंह गांव रोजा जलालपुर ग्रेटर नोयडा तहसील दादरी (उत्तर प्रदेश) और नीरज (25) गांव मिल्क लच्छी डाकघर विसरख तहसील दादरी थाना विसरख (उत्तर प्रदेेेश) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में चालक गौरव चंदेल (34) पुत्र प्रताप सिंह चंदेल गांव व डाकघर खुडला तहसील सरकाघाट जिला मंडी, रितेश नागर (22) पुत्र दया राम गांव रोजा जलालपुर तहसील दादरी नोएडा जिला गौतम बुद्ध नगर (उत्तर प्रदेश), विकास तिवारी (30) पुत्र मूल चंद गांव रोजा जलालपुर डाकघर रोजा याकूबपुर नोएडा (उत्तर प्रदेश) शामिल हैं। घायलों में गौरव और रितेश को कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों के मुताबिक वे बुधवार को अपने वाहन से मनाली पहुंचे थे और वीरवार को रोहतांग घूमने जा रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों को मनाली पहुंचा दिया है। घटना की सूचना मृतकों और घायलों के परिवार वालों को दे दी गई है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस थाना मनाली में मामला दर्ज किया गया है। एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने बताया कि घायलों को फौरी राहत के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed