फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   विदेशियों को भेजा 11 दिन की न्यायिक हिरासत में

विदेशियों को भेजा 11 दिन की न्यायिक हिरासत में

Fri, 27 Oct 2017 09:54 PM IST
Updated Fri, 27 Oct 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
विदेशियों को भेजा 11 दिन की न्यायिक हिरासत में
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : amarujala
मनाली (कुल्लू)। नग्गर गांव में नशीले पदार्थों के साथ पकड़े गए दो विदेशी नागरिकों को 11 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शुक्रवार को दोनों को मनाली की अदालत में पेश किया गया। जहां उन्हें 11 दिन की न्यायिक हिरासत पर रखने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

अमेरिका का रहने वाला एलोन 2015 में भी मनाली में 850 ग्राम चरस के साथ पकड़ा गया है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। एलोन 2015 से नग्गर में रह रहा है और वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वहीं उसकी दोस्त रूस निवासी वेरिया डॉक्टर है और वह दो सप्ताह पहले ही नग्गर आई थी तथा वे उससे शादी करने वाला था। डीएसपी मनाली पुनित रघु ने कहा कि पुलिस रिमांड के बाद अब न्यायालय ने 11 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा है। गौर हो कि पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर 24 अक्तूबर को नग्गर के वार्ड नंबर चार में एक मकान पर दबिश देते हुए विदेशियों के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन, कोकीन के 50 कैप्सूल और 1.07 किलोग्राम एमडीएमए बरामद की थी। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एमडीएमए की कीमत एक करोड़ रूपये से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed