फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   कोटला में बच्चे चोरी करने वाला समझकर दबोचा युवक

कोटला में बच्चे चोरी करने वाला समझकर दबोचा युवक

Sat, 23 Jun 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
कोटला में बच्चे चोरी करने वाला समझकर दबोचा युवक
बच्चे चोरी करने वाला समझकर पकड़ा युवक
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, पड़ताल के बाद छोड़ा
सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
सैंज (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के अंतर्गत आने वाले कोटला गांव में लोगों ने बच्चा चोरी करने वाले समझकर एक युवक को पकड़ लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया। हालांकि पड़ताल के बाद व्यक्ति को छोड़ दिया गया है। सोशल मीडिया पर युवक की तस्वीर खूब शेयर की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप कुमार उम्र 28 साल जिला जर्जर, हरियाणा बालीचौकी में योगाभ्यास के लिए आया था। कोटला से आधा किलोमीटर पीछे बन रहे आश्रम के बन रहे भवन का निरीक्षण करने जब यह युवक कोटला गांव पहुंचा तो ग्रामीणों ने इसे बच्चा चोर गिरोह का सदस्य मानकर दबोच लिया। इससे पहले कि युवक को कुछ समझ आता ग्रामीणों ने उसे घेर लिया। इसके बाद लोगों ने युवक की सूचना पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने ग्रामीणों को शांत किया और युवक को अपने साथ सैंज चौकी लेकर आए। सैंज चौकी में युवक की पड़ताल की गई। युवक के पास ऐसे किसी गिरोह से जुड़े होने के सुबूत नहीं पाए गए। पुलिस ने युवक का नाम पता दर्ज करने के बाद उसे छोड़ दिया। वहीं सोशल मीडिया पर भी युवक की फोटो शेयर की जा रही है। सैंज चौकी प्रभारी नारायण सिंह ने कहा कि कोटला में ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उक्त युवक को पड़ताल के बाद छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed