फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   सेउबाग में पलटी राफ्ट, पर्यटक की मौत

सेउबाग में पलटी राफ्ट, पर्यटक की मौत

Fri, 20 Oct 2017 10:38 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
सेउबाग में पलटी राफ्ट, पर्यटक की मौत
कुल्लू। ब्यास की धारा में अठखेलियां करते हुए एक राफ्ट नदी में पलट गई। हादसे में एक पर्यटक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने पर्यटक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव रिश्तेदारों के हवाले कर दिया है। वहीं पुलिस ने राफ्टर संचालक के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे तीन पर्यटक बबेली से रिवर राफ्टिंग में सवार होकर ब्यास की धारा में आनंद ले रहे थे। तभी सेऊबाग के पास राफ्ट अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें एक सैलानी नदी के बहाव में आ गया और करीब 100 मीटर की दूरी पर उसका शव बरामद हुआ। वहीं ब्यास नदी में पानी का जलस्तर कम होने से दो अन्य पर्यटकों को सुरक्षित बचाए गए। मामले की जांच कर रहे कुल्लू थाना के एएसआई धनी राम ठाकुर ने कहा कि मृतक (30 वर्षीय) अकबर निवासी रजखेता बलरामपुर छत्तीसगढ़ अपने जीजा व बहन के साथ कुल्लू-मनाली घूमने आया था और वह दिल्ली में आईटीबीपी में तैनात था। हादसे को लेकर पुलिस ने पर्यटक का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवा कर शव रिश्तेदारों के हवाले कर दिया है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने राफ्ट को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर दिया है। हादसा कैसे हुआ इसकी पुलिस सभी पहलुओं के आधार पर जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed