फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   करंट लगने से दो कामगार गंभीर घायल

करंट लगने से दो कामगार गंभीर घायल

Sat, 08 Jun 2019 09:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से दो कामगार गंभीर घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मनाली/पतलीकूहल। मनाली में करंट लगने से दो कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मनाली से पांच किलोमीटर दूर पलचान में रोहित (18) पुत्र भोले निवासी गांव फजलपुर, जिला बिजनौर, यूपी और एवन (19) पुत्र सुरेश गांव भनेड़ा, तहसील नजीबाबाद, जिला बिजनौर, यूपी निर्माणाधीन होटल में काम करते समय करंट की चपेट में आ गए। उन्हें उपचार के लिए मिशन अस्पताल मनाली में दाखिल किया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन आरंभ कर दी है। एएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस घायलों के बयान कलमबंद कर रही है। होटल में काम कर रहे अन्य प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ हो रही है। होटल के मालिक से सवाल जवाब किए जा रहे हैं। पुलिस पता लगा रही है कि यह हादसा किसी सुरक्षा नियम की अवहेलना के चलते तो नहीं हुआ है। घायलों के परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed