{"_id":"5932e21e4f1c1bdd348b4571","slug":"14965069214-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकलिस्ट टैक्सियों को बहाल करें प्रशासन: डोगरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैकलिस्ट टैक्सियों को बहाल करें प्रशासन: डोगरा
Updated Sat, 03 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली (कुल्लू)। रोहतांग जा रही टैक्सियों को ब्लैकलिस्ट करने के मसले पर हिम-आंचल टैक्सी यूनियन मनाली ने आपत्ति जताई है। हिम आंचल टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार डोगरा, उपाध्यक्ष किरण ठाकुर, महासचिव अभि ठाकुर, कोषाध्यक्ष घनश्याम और सह सचिव जय चंद ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रशासन बिना किसी कारण के टैक्सी चालकों पर कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन ने उन टैक्सियों को भी ब्लैकलिस्ट कर दिया है जो रोहतांग गई ही नहीं।
लिहाजा, उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि रविवार शाम पांच बजे तक सभी ब्लैकलिस्ट टैक्सियों को बहाल किया जाए। मनाली में इंटरनेट की स्पीड सही न होने के चलते ऑनलाइन परमिट डाउनलोड करने में दिक्कत हो रही है। ऐसे में परमिट डाउनलोड करने के समय में भी बदलाव करने की भी मांग रखी। वहीं जून माह के लिए हर मंगलवार को मनाली-रोहतांग रोड के मरम्मत करने के लिए बंद किए जाने के नियम को बदलकर इसे लगातार खुला रखा जाए। इतना ही नहीं अपनी मांगे न माने जाने की सूरत में उन्होंने सोमवार से मनाली में चक्का जाम करने की बात कही है। उधर, अपना विरोध जताने को लेकर यूनियन ने जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का उद्घाटन करने आ रही पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह को मालरोड पर काले झंडे दिखाने की बात भी कही है।