{"_id":"5c0fc06fbdec2241a3230599","slug":"141544536175-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो चरस के साथ दो लोग गिरफ्तार
Updated Tue, 11 Dec 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती घाटी की जरी पुलिस ने मलाणा रोड स्थित बुर्जीमोड़ के पास दो लोगों को एक किलो आठ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जरी पुलिस की एक टीम मलाणा रोड पर नाकाबंदी पर थी। पुलिस की टीम शक के आधार पर वाहनों के साथ लोगों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान मलाणा की ओर से पैदल आ रहे दो लोगों को जब पुलिस ने तलाशी के लिए रोका तो वह भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दोनों को कुछ दूरी पर दबोचा। तलाशी करने पर अमर चंद निवासी मलाणा से 504 ग्राम तथा बुध राम निवासी मलाणा से भी 504 ग्राम चरस पकड़ी। इन लोगों ने चरस को कहां से लाया और कहां ले जा रहे थे, इस बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस दोनों लोगों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी है। उन्हें बुधवार को कुल्लू की अदालत में पेश किया जाएगा।