{"_id":"5cb488fabdec22141d19fb4e","slug":"131555335418-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालीचौकी में ढांक से गिरकर किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालीचौकी में ढांक से गिरकर किशोर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। उपमंडल बंजार के साथ लगती बालीचौकी में एक किशोर की रविवार को ढांक से गिरकर मौत हो गई है। किशोर गोशाला की तरफ पशुओं को चारा देने गया हुआ था। इस दौरान वापस आते समय वह रास्ते में करीब 100 मीटर नीचे ढांक में लुढ़क गया, जिससे वह घायल हो गया। उसे कुल्लू अस्पताल लाया गया। लेकिन यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जीवन ठाकुर (15) पुत्र भाग सिंह निवासी बुराह, बालीचौकी के साथ हादसा हुआ। वह बालीचौकी स्कूल में ग्यारहवीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि उसके परिजन रविवार सुबह खेत से मटर निकालने का काम कर रहे थे। इस दौरान वह गोशाल में पशुओं को चारा डालने गया हुआ है। लेकिन वह पीछे आते हुए अचानक गिर गया। परिवार के किसी सदस्य ने उसे गिरते हुए देखा और उसके परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद जीवन के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे मुश्किल से खाई से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चौकी प्रभारी बालीचौकी श्याम लाल ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मामला दर्ज कर लिया है।