{"_id":"5bd3405dbdec222f4e267139","slug":"131540571229-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किलो चरस के साथ रशियन नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक किलो चरस के साथ रशियन नागरिक गिरफ्तार
Updated Fri, 26 Oct 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किलो चरस के साथ रशियन नागरिक गिरफ्तार
बजौरा नाके पर पुलिस ने धरा आरोपी, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। भुंतर पुलिस ने बजौरा नाके पर वीरवार को एक किलो पांच ग्राम चरस के साथ रशियन नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से खेप को लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वीरवार को बजौरा नाके पर रुटीन चैकिंग के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली है। मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो बस को तलाशी के लिए पुलिस ने रोका। बस में पुलिस टीम को देखकर विदेशी हड़बड़ा गया। शक होने पर पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसके कब्जे से एक किलो पांच ग्राम चरस मिली। पुलिस ने विदेशी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शुक्रवार को उसे कुल्लू की अदालत में पेश किया। जहां उसे कोर्ट ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि रूसी नागरिक कॉस्टेंटिन ने चरस को कहां और किससे खरीदा है। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।
मौहल के पास रोलर से टकराई बाइक, दो घायल
कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ सटे मौहल के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उनका क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मौहल के पास सड़क में खड़े रोलर से बाइक टकरा गई और बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। जिन्हें इलाज के लिए कुल्लू अस्पताल लाया गया। डीएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने कहा कि मामले को लेकर केस दर्ज नहीं हुआ है दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।