{"_id":"5aafea344f1c1b8e778b6796","slug":"111521478196-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने पर महिला के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने पर महिला के खिलाफ केस
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू।
मणिकर्ण में गेस्ट हाउस की छत से कूद कर जान देने वाले युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर पुलिस ने पंजाब की एक महिला पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आत्महत्या करने वाले पंजाब के लुधियाना निवासी सुखविंद्र से बरामद सुसाइड नोट के आधार पर यह कार्रवाई की है।
अब पुलिस की टीम जल्द ही लुधियाना जाने की तैयारी कर रही है। वहीं, सोमवार को कुल्लू पहुंचे मृतक युवक के परिजनों ने भी महिला पर 15 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा है। अब पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है जिसमें पर्यटक युवक की मौत के कारणों को पता चल सकेगा। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पंजाब की महिला के खिलाफ युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि महिला से पूछताछ के लिए पुलिस जल्द ही लुधियाना रवाना होगी।