{"_id":"5a1582f54f1c1b9e678bd327","slug":"111511359221-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी बस में टांका लगाते प्रशिक्षु कंडक्टर धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचआरटीसी बस में टांका लगाते प्रशिक्षु कंडक्टर धरा
Updated Wed, 22 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
HRTC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों में टांका लगाने वाले कंडक्टरों पर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निगम के फ्लाइंग दस्ते ने बुधवार को एचआरटीसी की शिमला-मनाली एसी टैंपो ट्रैवलर में एक प्रशिक्षु परिचालक को टांका लगाते धर दबोचा है।
कंडक्टर ने कई यात्रियों को टिकट नहीं दिया लेकिन पैसे वसूल कर लिए। निगम की टीम ने उससे 948 रुपये अधिक पाए। निगम के फ्लाइंग दस्ते की कार्रवाई से चालकों और परिचालकों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार निगम के फ्लाइंग दस्ते ने हराबाग में निरीक्षण के लिए बस को रोका। इस दौरान कौशल विकास भत्ते के तहत प्रशिक्षण पर कार्य कर रहे एक कंडक्टर के पास 948 रुपये अधिक पाए गए। बस नंबर एचपी 72 5771 मनाली से शिमला जा रही थी। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक कुल्लू मंगल चंद मनेपा ने कहा कि बस के प्रशिक्षु परिचालक को बस से उतार दिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।