फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   बढ़ेई रा ग्रां में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत

बढ़ेई रा ग्रां में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत

Tue, 28 Aug 2018 07:12 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
बढ़ेई रा ग्रां में ढांक से गिरकर व्यक्ति की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगती लगघाटी में बढ़ेई रा ग्रां में एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रूप चंद (50) पुत्र डोले राम निवासी बढ़ेई रा ग्रां कुल्लू सोमवार रात को अपने घर की तरफ लौट रहा था। इस दौरान जब वह घलियाणा के पास पहुंचा तो उसका पैर फिसल गया। इससे वह करीब 200 फीट नीचे खाई में गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब परिजनों ने देखा तो शव पानी में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कुल्लू अस्पताल पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हौ। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में मामला ढांक से गिरने का लग रहा है। फिर भी पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed