{"_id":"5ada1c2c4f1c1b84028b5a63","slug":"101524243500-kullu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसोल में पकड़ी पांच किलो चरस की खेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कसोल में पकड़ी पांच किलो चरस की खेप
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसोल में पकड़ी पांच किलो चरस की खेप
छलाल गांव से पैदल रहा था चरस तस्कर
छलाल पुल में पेट्रोलिंग के दौरान दबोचा युवक
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कसोल में पांच किलो की चरस की खेप बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर चरस के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चरस तस्करी को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मामले की जांच कर रहे मणिकर्ण चौकी के प्रभारी एएसआई नंद लाल ने कहा कि शुक्रवार सुबह वह अपनी टीम के साथ कसोल के छलाल पुल के पास पेट्रोलिंग पर थे और शक के आधार पर लोगों की तलाशी की जा रही है। तभी सुबह करीब 11 बजे एक युवक छलाल गांव की तरफ से पैदल कसोल की तरफ आ रहा था लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही दूर धर दबोचा और पीठ में रखे बैग की तलाशी ली गई। बैग में पांच किलो 154 ग्राम चरस की खेप को देखकर पुलिस टीम भी हैरान हो गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसे पूछताछ शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि युवक छलाल गांव से चरस को लाया था परंतु इसे कहां लेकर जा रहा था इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। जांच अधिकारी ने कहा कि बंजार के कटेरा निवासी 22 वर्षीय शेर सिंह से चरस तस्करी को लेकर पूछताछ चल रही है। एसपी कुल्लू शालिनी अग्रिहोत्री ने कहा कि चरस तस्कर के आरोपी को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। शनिवार को उसे कुल्लू की अदालत में पेश किया जाएगा।