फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime

50 लाख की चोरी मामले में फरार आरोपी भी धरा

Mon, 19 Sep 2016 10:15 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Mon, 19 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
crime
क्राइम - फोटो : डेमो फोटो

दो सप्ताह पूर्व कुल्लू के शमशी से हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस ने अन्य पांच फरार आरोपियों को भी दर दबोचा है। इसमें चार व्यक्ति चोरी की वारदात में शामिल तथा एक अन्य पर चोरी की राशि से करीब तीन लाख लेने का आरोप है। अमृतसर के एक कारोबारी के शमशी स्थित घर से तीन सितंबर को चोरी हुई करीब 50 लाख रुपये की राशि के मामले पुलिस एसआईटी ने सोमवार को मंडी के भ्यूली से पकड़े होलिया, बादल, सागर तथा रंजीत को धर दबोचा है। वहीं पांचवां आरोपी राजकुमार निवासी बिलासपुर को गिरफ्तार किया है। एसआईटी के प्रमुख एपं एएसपी कुल्लू एनएस नेगी ने कहा कि सोमवार को सभी पांचों लोगों को अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन


जहां उन्हें 23 सितंबर तक पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस सभी से कड़ी पूछताछ कर रही है। लाखों रुपये की हुई इस चोरी में कुल कितनी राशि थी सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर पूछताछ की जा रही है। चोरी मामले की पूरी सच्चाई का पर्दाफाश किया जाएगा। गौर हो कि शमशी में एक कारोबारी के घर से हुई करीब 50 लाख रुपये की चोरी में से एसआईटी ने 17 सितंबर को गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों के कब्जे से 4598500 रुपये बरामद कर दिए हैं। जबकि शेष बची करीब तीन लाख की रकम के अलावा अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। 23 सितंबर को इन लोगों को द्वारा अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed