फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime in kullu

सीमा से बाहर जाने वाले वाहनों की नहीं हो रही पड़ताल

Wed, 17 Feb 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Wed, 17 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
crime in kullu

जिले में एक के बाद एक चोरी और हत्याओं के मामले सामने आ रहे हैं। बावजूद इसके शहर की सुरक्षा व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। मंगलवार को मनाली में 95 लाख की चोरी हो गई। पुलिस ने नाके लगाने के दावे किए। बजौरा में लगाया भी गया है। हालांकि पुलिस जवान टेंट के अंदर आराम फरमा रहे थे। ‘अमर उजाला’ की टीम ने मंगलवार रात को कुल्लू और भुंतर शहर की सुरक्षा का जायजा लिया।

विज्ञापन


रात दो बजे तक कोई भी पुलिस का जवान कहीं गश्त करता हुआ नजर नहीं आया। समय : रात के करीब 10.30 बजे। बजौर में चैक पोस्ट तो लगाई गई थी, लेकिन पुलिस जवान टेंट में आराम फरमा रहे थे। मनाली में 95 लाख की नकदी की चोरी हो गई थी। इसके बाद भी वाहनों की चेकिंग नहीं हो रही थी। हालांकि सरकारी रिकार्ड के अनुसार वहां 4 से 6 जवान तैनात थे। ‘अमर उजाला’ की टीम मौके पर आधा घंटा खड़ी रही लेकिन जवानों ने टेंट से बाहर निकल कर गाड़ियों की चेकिंग करना जरूरी नहीं समझा। बताया जा रहा है कि चैक पोस्ट में तैनात पुलिस जवानों को मनाली में हुई चोरी की घटना तक की सूचना नहीं थी।
विज्ञापन

 समय : रात के करीब 11 बजे। भुंतर का सैनिक चौक। यहां पर भी सुरक्षा के नाम पर यहां भी कोई गश्त पर नहीं थी। बाजार सुनसान पड़ा था। कोई भी बड़ी वारदात को आसानी से अंजाम दे सकता था। मणिकर्ण चौक समय करीब 11.10, वहां पर भी पुलिस गश्त पर नहीं थी। समय : साढ़े 11 बजे। स्थान : ढालपुर। चौक के साथ एसपी ऑफिस और उपायुक्त कार्यालय, कोर्ट अस्पताल सभी इसी लाइन में आते हैं। पुलिस थाना भी इसी लाइन में है। लेकिन गश्त के नाम पर कोई जवान नहीं दिखा। समय : करीब 12 बजे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थान : ब्यास मोड़ और अखाड़ा बाजार में। गत वर्ष यहीं से अधिष्ठता देव भगवान रघुनाथ की मूर्तियां चोरी हुई थी। पुलिस ने उक्त क्षेत्र गश्त बढ़ाने का दावा किया था, लेकिन मौके पर कोई भी जवान मौजूद नहीं। समय : करीब 12.30। स्थान : गैमन पुल के पास कोई नाका नहीं था। करीब एक बजे गांधी नगर पहुंचे। जहां सब से अधिक विदेशी रहते हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था वहां पर भी नहीं दिखी। सुरक्षा के नाम पर न गश्त और न ही कोई अन्य प्रबंध।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed