फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime news

छात्रा अपहरण के दोषी को कारावास

Wed, 11 May 2016 09:44 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 11 May 2016 09:44 PM IST
विज्ञापन
crime news
अदालत - फोटो : file photo

उदयपुर के कुरचेर से छात्रा अपहरण के मामले में जिला सत्र एवं न्यायाधीश कुल्लू प्रेम पाल रांटा की अदालत ने एक आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी को दस हजार जुर्माने के आदेश सुनाए। जुर्माना न भरने की सूरत पर दोषी को अतिरिक्त छह माह का साधारण कारावास की सजा सुनाई। जबकि सबूतों के अभाव में अन्य सह आरोपी बरी हुए हैं। वर्ष 2013 में जिला लाहौल-स्पीति के उदयपुर के सालग्रान में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा अपने मामा के साथ रहती थी। आठ सितंबर 2013 को वह अपने पैतृक घर आई थी। इसके अगले दिन वह अपने मामा घर रवाना हुई।

विज्ञापन


कुरचेर में बस से उतरने के बाद उदयपुर की तरफ से एक सूमो आई। जिसमें पांच लोग सवार थे। जिन्होंने पीड़ित छात्रा का मुंह उसके दुपट्टे से बांध दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद पुलिस थाना उदयपुर में आईपीसी का धारा 363/366 के तहत आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ। मामला जिला सत्र एवं न्यायाधीश की अदालत में रखा गया। ट्रायल के निष्कर्ष में जिला सत्र एवं न्यायाधीश की अदालत ने आरोपी देशराज को दोषी करार दिया। अभियोग में 16 गवाहों के बयान और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद जिला सत्र एवं न्यायाधीश की अदालत ने बुधवार को यह फैसला सुनाया। इस संबंध में जिला अटार्नी राजेश कुमार ने जिला सत्र एवं न्यायाधीश की अदालत से फैसला होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोषी की ओर से जुर्माना भरने की सूरत पर आठ हजार रुपये पीड़ित को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed