{"_id":"662244425524006395048652","slug":"create-dpe-post-in-schools-devchand-kullu-news-c-89-1-ssml1015-121009-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में डीपीई पद करें सृजित : देवचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में डीपीई पद करें सृजित : देवचंद
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू डीपीई संघ का प्रतिनिधिमंडल उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्रेम ठाकुर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उपनिदेशक के समक्ष अपनी मांगों को रखा और ज्ञापन सौंपा। इसमें संघ ने स्कूलों में बेहतर खेल गतिविधियों को सुचारु बनाने के लिए डीपीई पद सृजित करने की मांग प्रमुखता से उठाई। संघ के प्रधान देवचंद ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग नए पदोन्नत स्कूलों में बिना किसी शर्त के पदों को सृजित करे, ताकि विद्यार्थी खेल की बारीकियों और अनुशासन बनाए रखना सीख सकें।
उन्होंने कहा कि डीपीई संघ समान वेतनमान और प्रवक्ता का पदनाम देने की मांग कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने उच्च शिक्षा उपनिदेशक के समक्ष अपनी मांगों को प्रमुखता से रखा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विभाग संघ की मांगों को पूरा करेगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्रेम ठाकुर ने कहा कि डीपीई संघ की मांंगों को शिक्षा निदेशक के समक्ष रखा जाएगा। संवाद
-संवाद