फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   creat aaple gardens, govt will financially help you

आप सेब बगीचे लगाओ, पैसा सरकार देगी

Fri, 15 Jan 2016 04:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Fri, 15 Jan 2016 04:45 PM IST
विज्ञापन
creat aaple gardens, govt will financially help you

सेब के बाग लगाने वाले बागवानों के लिए अच्छी खबर। अब सरकार बागवानों को सेब के नए बागीचे लगाने के लिए आर्थिक मदद करेगी। सेब बगीचों से पुराने सेब के पौधे उखाड़ने के लिए भी सरकार बागवानों को पैसा मुहैया करवाएगी। योजना के मुताबिक एक हेक्टेयर के लिए 84375 रुपयों की राशि सरकार बागवान विभाग के माध्यम से बागवानों को मुहैया करवाएगी।

विज्ञापन


जबकि, एक बीघा जमीन के लिए सरकार की ओर से 6750 रुपये की राशि बागवानों को दी जाएगी। इसमें बागवान को सेब के चालीस पौधों को अपने बगीचे में लगाना होगा। वहीं, बीस पुराने पौधे बागवानों को उखाड़ने भी होंगे। बागवानी विभाग के डीओ रोशन लाल शर्मा ने बताया कि बागवानी विभाग की ओर से बागवानों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। बागवान सेब जीर्णोद्धार योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना में प्रति हेक्टेयर बागवानों को 84375 रुपयों की मदद की जा रही है, जो प्रति बीघा पर 6750 रुपये मिलेगी। उन्होंने कहा कि कई बगीचों में बागवानों के पुराने पेड़ हो चुके हैं। ऐसे बागवान पुराने पेड़ों के स्थान पर नए प्रजाति का सेब लगाकर अपनी आमदनी में इजाफा कर सकते हैं। इसके लिए सरकार मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के बागवानों को बागवानी के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न जागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। बागवानों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed