फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cratewall work begins on Newli-Shansar road

Kullu News: न्यूली-शैंशर मार्ग पर क्रेटवॉल का कार्य शुरू

Sat, 18 Apr 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Cratewall work begins on Newli-Shansar road
न्यूली (कुल्लू)। न्यूली-शैंशर मार्ग पर गुआड़ के पास क्रेटवॉल का कार्य शुरू हो गया है। क्रेटवॉल लगने से लोगों की समस्या का समाधान होगा। लोगों की मानें तो इससे घाटी के लिए आवागमन सुरक्षित और आसान हो जाएगा। आपदा के समय यहां सड़क का हिस्सा धंस गया था। इससे सड़क संकरी हो गई थी।
विज्ञापन

ऐसी स्थिति में वाहनों की आवाजाही के समय हादसा होने का डर सता रहा था। लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से गुआड़ के पास क्रेटवॉल लगाने का कार्य शुरू करवा दिया है। इसके बाद अब बरिउआ में भी सड़क पर डंगा लगाने का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। दोनों स्थानों में क्रेटवॉल और डंगा लगाने पर 9 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लिहाजा, विभाग ने इसके निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है और ठेकेदार ने मौके पर कार्य आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आपदा के दौरान न्यूली-शैंशर मार्ग पर कई स्थानों में डंगे धंस गए हैं। जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरे हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और वाहनों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि छोटे वाहन न्यूली-शैंशर मार्ग में चल रहे हैं लेकिन बस सेवा आधे रास्ते तक ही शुरू हो पाई है। क्षेत्र के चुन्नी लाल, जीत राम, शेर सिंह, राम चंद, तेजा सिंह, भागे राम, गोविंद आदि का कहना है कि कार्य आरंभ होने से क्षेत्र के लोगों में उम्मीद जग गई है कि उनकी समस्या का समाधान होगा। इससे क्षेत्र के लिए बस सेवा जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
क्रेटवॉल और डंगे लगाने को लेकर टेंडर के बाद निर्माण भी आरंभ कर दिया गया है। दोनों जगह पर कार्य एक माह के भीतर पूरा किया जाएगा।
-मेघ सिंह, जेई, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed