फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Cowshed burnt to ashes in Mundri, Chahani

Kullu News: चैहणी के मुंडरी में गोशाला जलकर राख

Sun, 03 Nov 2024 09:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 09:09 PM IST
विज्ञापन
Cowshed burnt to ashes in Mundri, Chahani
चैहणी कोठी पंचायत के मुंडरी गांव में आग लगने के बाद राख बनी गोशाला।
बंजार (कुल्लू)। ग्राम पंचायत चैहणी कोठी के गांव मुंडरी में दो मंजिला गोशाला रविवार को जलकर राख हो गई। आग की घटना में करीब 7 लाख का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह गोशाला जय किशन और ज्ञान प्रकाश पुत्र लाल सिंह की थी।
विज्ञापन

गोशाला में घास, कृषि उपकरण सहित पशु रखे गए थे। आग की लपटें उठता देख गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। आग की सूचना पुलिस सहित दमकल विभाग को दी गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया। आग की घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। तहसीलदार बंजार रमेश कुमार ने बताया कि आग की घटना में राजस्व विभाग की टीम ने सात लाख रुपये का नुकसान आंका है। प्रभावित परिवार को नियमावली के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed