{"_id":"66a6202f227d42c78509ad29","slug":"counseling-of-students-will-be-held-till-august-3-for-admission-kullu-news-c-89-1-ssml1015-127635-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्रवेश के लिए तीन अगस्त तक होगी विद्यार्थियों की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्रवेश के लिए तीन अगस्त तक होगी विद्यार्थियों की काउंसलिंग
विज्ञापन
महाविद्यालय कुल्लू ने जारी किया काउंसलिंग शेड्यूल
स्नातक प्रथम वर्ष से एमए तक के विद्यार्थी दस्तावेजों का करवा सकेंगे सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में 30 जुलाई से तीन अगस्त तक काउंसलिंग की जाएगी। इसमें स्नातक प्रथम वर्ष और एमए के विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए दस्तावेजों के सत्यापन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए महाविद्यालय प्रशासन ने शेड्यूल जारी कर दिया है। मास्टर डिग्री के लिए जिन विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, उनकी मेरिट सूची एक अगस्त को जारी की जाएगी। इसी दिन से तीन अगस्त तक विद्यार्थियों की काउंसलिंग की तिथि भी निर्धारित कर दी गई है। एक से तीन अगस्त के बीच विद्यार्थी अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकेंगे।
वहीं, स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 30 और 31 जुलाई को होगी। जिन विद्यार्थियों ने ऑनलाइन माध्यम से प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए आवेदन कर रखा है, वे विद्यार्थी इन दो दिनों में महाविद्यालय परिसर में आकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर प्रवेश पा सकते हैं। इसके अलावा जिन विद्यार्थी का नाम मेरिट में था, लेकिन उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा गया था, ऐसे विद्यार्थी भी 31 जुलाई को महाविद्यालय में आकर प्रवेश पा सकते हैं। बीकॉम की सभी सीटें भर गई हैं। इस संबंध में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बृजबाला ने कहा कि प्रथम वर्ष और एमए में प्रवेश के लिए 30 जुलाई से तीन अगस्त तक काउंसलिंग की जाएगी। संवाद