फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Councillors' meeting postponed due to EO's non-arrival

Mandi News: ईओ के न पहुंचने से टली पार्षदों की बैठक

Fri, 06 Dec 2024 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 05:22 PM IST
विज्ञापन
Councillors' meeting postponed due to EO's non-arrival
नगर परिषद जोगिंद्रनगर के पार्षदों ने जताया रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नगर परिषद जोगिंद्रनगर की समस्याओं के समाधान को लेकर बीते दो माह से बैठक का इंतजार कर रहे पार्षदों को निराशा हाथ लगी। पार्षदों को सभागार में बुलाकर खुद कार्यकारी अधिकारी (ईओ) बैठक से नदारद रहे। इससे बैठक नहीं हो पाई है। पार्षदों ने शहरी विकास विभाग के निदेशक से हस्तक्षेप की मांग की है।
शुक्रवार को नगर परिषद जोगिंद्रनगर की बैठक में अध्यक्ष ममता कपूर, उपाध्यक्ष अजय धरवाल, पार्षद शीला, राजीव कुमार, शिखा, प्रेरणा ज्योति उपस्थित रहे। पार्षदों ने करीब एक घंटे तक इंतजार किया लेकिन ईओ नहीं आए। उपाध्यक्ष अजय धरवाल ने बताया कि समय पर बैठक न होने से विकास कार्य ठप पड़े हैं। वार्ड वासियों की भवन निर्माण से संबंधी स्वीकृतियां, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के अलावा वार्डों में नए विकास कार्यों को सिरे चढ़ाने के लिए भी कोई मंच नहीं मिल रहा।
विज्ञापन

नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष प्रेरणा ज्योति ने बताया कि शुक्रवार को 11 बजे की बैठक से 15 मिनट पहले ही पहुंच गई थी। 11:30 बजे तक इंतजार करने के बाद भी जब अधिकारी नहीं पहुंचे तो उन्हें बैठक छोड़नी पड़ी। अन्य पार्षद भी ईओ की गैर मौजूदगी के चलते लौट गए। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी आदित्य चौहान ने कहा कि न्यायिक कार्य के चलते नगर परिषद की बैठक में नहीं पहुंच सके। दिसंबर में ही मासिक बैठक को फिर से आमंत्रित कर पार्षदों के एजेंडों पर चर्चा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed