{"_id":"5f3bfa538ebc3e4adc0e5043","slug":"coron-update-kullu-news-sml342095284","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक, पुलिस कर्मी समेत 11 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक, पुलिस कर्मी समेत 11 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला कुल्लू में कोरोना के 11 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 238 पहुंच गई है। इनमें से छह लोग सेब सीजन को आए कामगार हैं। साथ ही सेना का एक जवान और कुल्लू पुलिस का एक जवान पॉजिटिव हैं। ये सभी लोग क्वारंटीन में रखे गए थे और सोमवार देर रात को इनके सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा तीन अन्य लोग भी संक्रमित आए हैं।
जिला में सक्रिय केस बढ़कर अब 176 हो गए हैं। 61 लोगों ने कोरोना का मात दी है। कोरोना अब धीरे-धीरे गांव में भी पहुंचने लगा है। बीते एक सप्ताह में करीब आधा दर्जन सेना के जवान कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। कुल्लू पुलिस के दो जवान संक्रमित पाए गए हैं। घाटी में सेब सीजन को आए कामगारों के कोरोना पॉजिटिव आने से सबसे अधिक चिंता बागवानों की बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को संक्रमित आए 11 केसों में नग्गर से छह मजदूर शामिल हैं। इसके अलावा हैदराबाद से 14 अगस्त को कुल्लू पहुंचा एक सेना के जवान, एक 62 वर्षीय व्यक्ति और एक 47 वर्षीय महिला भी प्राइमरी संपर्क में आने से पॉजिटिव पाई गई है। एक 32 वर्षीय व्यक्ति जो सात अगस्त को हरियाणा से कुल्लू पहुंचा और थाना कुल्लू में तैनात एक पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव आए हैं। हालांकि पुलिस कर्मचारी के प्राइमरी संपर्क में आए आठ अन्य कर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उपायुक्त कुल्लू डॉ. ऋचा वर्मा ने कहा कि सभी लोगों को आइसोलट कर उनकी निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से कोरोना को लेकर एहतियातन सतर्क रहने को कहा गया है।