फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Convince Bhole Baba, but the audience dances.

Kullu News: मना लो भोले बाबा को, पर झूमे दर्शक

Tue, 20 Feb 2024 04:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 20 Feb 2024 04:10 PM IST
विज्ञापन
Convince Bhole Baba, but the audience dances.
युवक मंडल थासीभ्रा ने मनाया वर्षगांठ समारोह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। जिले की खराहल घाटी के बिजलेश्वर युवक मंडल थासीभ्रा ने प्रथम वर्षगांठ पर भजन संध्या का आयोजन किया। इसमें युवक मंडल के अध्यक्ष उत्तम चंद ने युवक मंडल की उपलब्धियों और उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी।
भजन संध्या कार्यक्रम में गांव के बुजुर्ग एवं सेवानिवृत्त खंड वन मंडल अधिकारी सेस राम मुख्यातिथि और सेवानिवृत्त जिला लोक संपर्क अधिकारी राम देव कपूर ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर कलाकारों ने गणपति वंदना पेश की। इसके बाद मना लो भोले बाबा को, सांवली सूरत पे मोहन, मेरा भोला है भंडारी, शिव कैलाशों के वासी, धुड़ू नचेया आदि कई भजनों के साथ-साथ पहाड़ी भजन भी पेश किए गए।
विज्ञापन

कलाकारों ने दर्शकों से खूब तालियां बटोरीं और लोगों ने भी भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम मेें मंच का संचालन वित्त सहसचिव मोहित ने किया। कार्यक्रम में वार्ड पंच नीलम किशोर, महिला मंडल प्रधान बेगमा देवी, संजय पुजारी, निखिल कौशल, हीरा लाल, नीरज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed