{"_id":"6a2af28d219722307507f5a0","slug":"construction-work-should-be-carried-out-in-accordance-with-procedures-anurag-kullu-news-c-89-1-ssml1015-178562-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रक्रियाओं के अनुरूप किए जाएं निर्माण कार्य : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रक्रियाओं के अनुरूप किए जाएं निर्माण कार्य : अनुराग
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में सभी निर्माण कार्य निर्धारित स्वीकृतियों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप किए जाएं। इसके लिए विभागीय समन्वय का होना जरूरी है। साथ ही कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। यह बात उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने वीरवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक में कही।
बैठक में टीसीपी अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभागीय समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। टीसीपी कार्यालय की ओर से योजना क्षेत्रों, विशेष योजना क्षेत्रों में अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध जारी नोटिसों पर समीक्षा की।
बताया कि अब 1,000 वर्गमीटर से अधिक क्षेत्रफल वाले सभी भवनों एवं परियोजनाओं पर अधिनियम के प्रावधान लागू होंगे, जबकि पहले यह सीमा 2500 वर्गमीटर थी। उपायुक्त ने संबंधित विभागों एवं शहरी स्थानीय निकायों को इन मामलों में नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा लंबित कार्रवाई रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने मनाली नगर परिषद क्षेत्र में जारी नोटिसों पर भी प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। संवाद