फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Construction of bridge in Tosh should be expedited: Ludar

तोष में पुल निर्माण में लाई जाए तेजी : लुदर

Fri, 27 Sep 2024 04:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 04:05 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge in Tosh should be expedited: Ludar
तोष में बन रहे पुल की फाउंडेशन के लिए की गई खोदाई।
कुल्लू। मणिकर्ण घाटी के तोष नाले में पुल का निर्माण धीमी गति से होने के कारण ग्रामीणों में रोष है। ग्राम पंचायत बरशैणी के उपप्रधान लुदर चंद आदि ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया कि पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। कहा कि पुल के बहने से ग्रामीणों को नाला पैदल ही पार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जुलाई में तोष में बादल फटने के बाद नाले पर बना पुल बह गया था। इसके निर्माण के लिए 40 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए हैं। पुल के टेंडर के बाद ठेकेदार को भी काम अवार्ड हो गया है। तीन महीने से पुल की नींव भी पूरी नहीं हो पाई है। पुल के काम में हो रही लेटलतीफी का ग्रामीणों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पुल बहने के बाद ग्रामीणों ने अस्थायी जुगाड़ करके एक पुलिया बनाई। बरसात के दौरान लोगों को नाला आर-पार करने में परेशानी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसी रफ्तार से पुल का काम होता रहा तो पुलगा के नाला पर बन रहा पुल सर्दियों में भी तैयार नहीं होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि ठेकेदार को पुल के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाएं, जिससे लोगाें को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उपप्रधान लुदर चंद ने कहा कि तोष नाले पर पुल धीमी गति से बनाया जा रहा है। इस कार्य में तेजी लाई जाए। इस संबंध में नायब तहसीलदार जरी हेमराज शर्मा ने कहा कि ठेकेदार की ओर से पुल का काम किया जा रहा है। इस संबंध में दिशानिर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed