फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress will brainstorm on Lok Sabha elections in Devsadan: Azad

देवसदन में लोस चुनाव पर मंथन करेगी कांग्रेस : आजाद

Fri, 29 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Congress will brainstorm on Lok Sabha elections in Devsadan: Azad
कहा, कांग्रेस के पास 34 विधायक, मात्र एक की जरूरत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। जिला कांग्रेस कमेटी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। तीन अप्रैल की जिला कांग्रेस का देवसदन कुल्लू में जनरल हाउस होगा और संगठन की ओर से चुनावी रणनीति बनाई जाएगी। इसमें सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक भुवनेश्वर गौड़, पूर्व मंत्री खीमी राम सहित चारों विस क्षेत्रों के कांग्रेस अध्यक्ष, अन्य फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों सहित अन्य पदाधिकारी भाग लेंगे। यह बात शुक्रवार को कुल्लू में जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद ने प्रेसवार्ता में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो राजनीतिक घटनाक्रम हुआ है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि कांग्रेस के पास 34 विधायक हैं और हमें मात्र एक विधायक की जरूरत है। आजाद ने कहा कि छह विस क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव में जनता हमारे साथ है और सभी सीटों पर कांग्रेस की जीत होगी। वहीं हाईकमान जिसको भी टिकट देगी, जिला कांग्रेस पूरी ताकत के साथ काम करेगी। कहा कि विस उपचुनाव छह पर हो या नौ पर, जीत कांग्रेस की होगी। 15 महीनों में कांग्रेस सरकार ने जनता के लिए काम किया है। कांग्रेस ने ओपीएस के साथ महिलाओं को 1500 रुपये सहित कई अन्य गारंटियों को लागू किया है। कहा कि आपदा से हुई तबाही और नुकसान को प्रदेश सरकार ने अपने स्तर पर रिस्टोर किया है।

केंद्र सरकार ने कंपनियों को डरा धमका कर इलेक्ट्रोल बांड के जरिये हजारों करोड़ लिए हैं। तीन अप्रैल की बैठक के बाद मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विक्रमादित्य सिंह बैठक करेंगे। इसमें सभी 17 विस क्षेत्रों की रणनीति बनाएंगे। कहा कि चार जून को जो नतीजे आएंगे, वह सरकार के पक्ष होंगे। इस मौके पर कांग्रेस उपाध्यक्ष टीसी महंत, महासचिव संजय गुप्ता, घनश्याम गौतम और केशव कुल्लवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed