{"_id":"617036b16fa0347b787b402f","slug":"congress-took-to-the-road-in-protest-against-rising-inflation-kullu-news-sml387753186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ती महंगाई के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार को जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में महंगाई के मुद्दे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मुख्य बाजार में धरना प्रदर्शन किया। रोष रैली निकालकर बढ़ती महंगाई को कम करने की मांग की। कांग्रेसियों ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और खाद्य वस्तुओं के दामों में उछाल के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि रोजाना पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। सब्जियों, दालों और तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद जनता को दो भक्त का खाना तक नसीब नहीं हो रहा है। सरकार नव उदारवादी नीतियां लागू कर जनता पर आर्थिक बोझ डाल रही है।
बंजार ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत ठाकुर ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण महिलाओं का रसोई बजट गड़बड़ा गया है। महिलाओं को घर परिवार चलाने में दिक्कतें उठानी पड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ने से आम जनता काफी प्रभावित हुई है। महंगा डीजल मिलने से मालवाहक गाड़ियों के किराया बढ़ा है। इसका असर खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे लाने का वायदा किया था। वर्तमान में अच्छे दिन बड़े पूंजीपतियों के आए हैं। गरीब जनता महंगाई के बोझ तले दब रही है। इस दौरान टीसी महंत, राकेश सोनू, दिलिप बिष्ट, ज्ञान सागर, वीना ठाकुर, छाया ठाकुर, चंद्रावती राणा, डोला सिंह महंत आदि उपस्थित रहे।
--