फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Congress promoted reservation on the basis of religion: Tandon

कांग्रेस ने धर्म के आधार पर दिया आरक्षण को बढ़ावा : टंडन

Wed, 23 Apr 2025 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 23 Apr 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Congress promoted reservation on the basis of religion: Tandon
कुल्लू के देव सदन में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत हुई संगोष्ठी में कार्यकर्ताओं
बोले- भाजपा ने डॉ. आंबेडकर के लिए उठाए कई सार्थक कदम
विज्ञापन

देव सदन में हुई डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान पर संगोष्ठी

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। डॉ. भीमराव आंबेडकर ने जीवनभर समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया। भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र की नींव है।
वह सबके लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। यह बात बुधवार को भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कुल्लू के देव सदन में डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में कही।
विज्ञापन

कहा कि कांग्रेस ने हमेशा विभाजनकारी नीतियों पर काम किया है। कांग्रेस ने धर्म के आधार पर आरक्षण को बढ़ावा दिया और समान नागरिक संहिता जैसे उपायों का लगातार विरोध किया। ये दोनों ही कदम डॉ. आंबेडकर के समानता और एकता के दृष्टिकोण के विपरीत हैं। कांग्रेस की नीतियां समाज को बांटने और तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाली रही हैं। भाजपा ने डॉ. आंबेडकर की विरासत को सम्मानित करने के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए। इनमें पंचतीर्थ स्थलों की स्थापना, भीम ऐप की शुरुआत और उनकी 125वीं जयंती का विश्व स्तर पर 120 देशों में आयोजन जैसे ऐतिहासिक प्रयास शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी, विधायक लोकेंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष अमित सूद, नरोत्तम ठाकुर, अमर ठाकुर, गंगा सिंह, अखिलेश कपूर, दानविंद्र सिंह, भीमसेन शर्मा, धनेश्वरी ठाकुर, राहुल सोलंकी व आदित्य विक्रम सिंह मौजूद रहे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed